फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। अलग-अलग हादसों में तीन युवकों की जान चली गई। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। जबकि कविनगर के औद्योगिक क्षेत्र में जीटी रोड फ्लाईओवर के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। वहीं, विजयनगर की जल निगम के पास भी एक अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के कृष्णा नगर बागू निवासी सूरज (25) ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह शादी न होने से परेशान था और डिप्रेशन में था। इसी बात से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। एसीपी वेव सिटी का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात जीटी रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र के नजदीक रेलवे लाइन पर एक 27 वर्षीय युवक का शव क्षत विक्षत हालत में मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आंशका जताई जा रही है कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। उधर, एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि शुक्रवार की सुबह विजयनगर थाना क्षेत्र की जल निगम पुलिस चौकी के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को दो दिन के लिए मोर्चरी पर रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें