फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: झांसा देकर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
हाफिजपुर पुलिस ने पकड़े साइबर ठगी के आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हाफिजपुर। थाना पुलिस व साइबर सेल टीम ने फर्जी फर्म में गेमिंग एप व शेयर बाजार में निवेश कर अच्छे मुनाफे का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने उत्तरप्रदेश समेत कई राज्यों में 11 लोगों से करीब एक करोड़ की ठगी की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, तीन मोबाइल फोन, तीन पासबुक, दो चेकबुक, अवैध असलाह और अन्य सामान बरामद किया है।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि हाफिजपुर थाना प्रभारी मनीष चौहान व साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक प्रबल कुमार पंकज की टीम ने हरीश निवासी गांव ब्रजनाथपुर व जुनैद निवासी मोहल्ला चाहकमाल पुराना बाजार जिला हापुड़ और विशाल निवासी मोहल्ला पुराना आर्यनगर थाना घंटाघर जिला गाजियाबाद को ब्रजनाथपुर नहर पुल पटरी के पास से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस व साइबर सेल टीम को पिछले कुछ दिनों से एक फर्जी फर्म में महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडू, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश आदि राज्यों की 11 ट्रांजेक्शन मिली थीं। फर्म में लोगों द्वारा करीब एक करोड़ रुपये लगाए गए थे। फर्जी फर्म के खाते की जांच करने पर तीनों आरोपी पुलिस की पकड़ में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं आरोपियों द्वारा अभी करीब 39 लोगों को भी शिकार बनाया हुआ है। इनके द्वारा आरोपियों की फर्जी फर्म में लगाए गए रुपयों का आकलन किया जा रहा है। आरोपी वीपीएन व पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल करके लोगों से ठगी करते थे। एएसपी ने बताया कि आरोपी सबसे पहले अपनी फर्जी फर्म के बारे में जानकारी देकर लोगों को गेमिंग एप व शेयर बाजार में निवेश कर अच्छे मुनाफे का झांसा देते थे। इसके बाद उनका चालू खाता खुलवाकर अपनी फर्जी फर्म के खाते में निवेश कराते थे। एएसपी ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म के साइबर अपराधी हैं। इनके विरुद्ध कर्नाटक के मंगलूरु के थाना साइबर क्राइम में पहले से ही एक मुकदमा दर्ज है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें