गढ़मुक्तेश्वर। नगर में आयोजित रामलीला देखकर लौट रहे युवक पर दो लोगों ने हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। घायल के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
गांव लठीरा एतमाली निवासी राकेश ने तहरीर देते हुए बताया कि उनका बेटा भास्कर दो दिन पूर्व रामलीला देखने के लिए नगर के बारहदरी मैदान में गया था। जहां से देर रात वह रामलीला देखकर घर लौट रहा था। इसी दौरान दो युवकों ने उसके बेटे को रोक कर गाली गलौज करनी शुरू दी। बेटे ने विरोध किया तो आरोपियों ने पिटाई कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर पर मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।