फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: लूट की योजना बना रहे तीन बदमाश गिरफ्तार, हथियार और फर्जी नम्बर प्लेट लगी बाइक भी बरामद

Wed, 14 Oct 2026 06:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में मसूरी क्षेत्र के तहत चितौड़ा पुल के पास 13 अक्तूबर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में मसूरी क्षेत्र के तहत चितौड़ा पुल के पास 13 अक्तूबर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान मुस्तकीम पुत्र यामीन, परवेज पुत्र आबिद और अब्दुल पुत्र यामीन निवासी वार्ड नं 4 मौहल्ला चौपला कस्बा सिवालखास जानी मेरठ के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस को इनके पास से 2 अवैध देशी तमंचे 315 बोर, 2 कारतूस, 1 छुरी, 2 फर्जी नंबर की प्लेट और 1 स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (जिसका असली रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 15 एफई 4178 है, लेकिन गाड़ी पर फर्जी नम्बर यूपी 14 एचएम 0627 लगाया गया था)। 

ये तीनों सुनसान रास्तों पर आने-जाने वाले राहगीरों को अवैध तमंचे और चाकू का भय दिखाकर लूटपाट करने की फिराक में बैठे थे। पकड़े जाने से बचने के लिए इन्होंने मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। आरोपियों के खिलाफ थाना मसूरी में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें