फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले पिता-पुत्र समेत तीन बिल्डर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। ग्राहकों से फ्लैट और दुकान बेचने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले एएसआर बिल्डर सेंट्रल एवेन्यू और राइट अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के मालिकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पिता-पुत्र और भाई को भागने से पहले दबोच लिया।
विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि एएसआर बिल्डर सेंट्रल एवेन्यू के निदेशक संदीप गुप्ता, उनके भाई प्रवीण गुप्ता और भतीजे आर्यन गुप्ता को गुलधर मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है। तीनों नेहरू नगर, थाना सिहानी गेट के निवासी हैं और कहीं भागने की फिराक में थे। तीनों एक लग्जरी कार में सवार थे जिसे पुलिस ने सीज कर दिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने नंदग्राम क्षेत्र में व्यावसायिक दुकान और फ्लैट बेचने के नाम पर 30 से अधिक लोगों से धोखाधड़ी की है। पीड़ितों ने नंदग्राम थाने में तीन अलग-अलग केस दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन

चार मामलों में कुल 13 लोगों को नामजद किया गया है। इनमें संदीप गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, आर्यन गुप्ता के अलावा दीपक शर्मा उर्फ नितिन शर्मा, सारिका शर्मा, सुरभि, मानसी सिंह, अंकुर सिंघल, रेनू सिंघल, हनी गिल, प्रेम गिल, वरुण मक्कड़ और निधि मक्कड़ शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने ग्राहकों से 70 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की है। इससे पहले पुलिस सुरभि, मानसी, प्रेम और हनी गिल को गिरफ्तार कर चुकी है। इस तरह अब तक 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एसीपी ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें