फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फैक्टरी लगाने के नाम पर 8.20 करोड़ की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। देशभर में लग्जरी बाथरूम फिटिंग, सैनिटरी वेयर और किचन फिटिंग का कारोबार करने वाली हॉगर मेगा मार्ट के निदेशक से फैक्टरी लगाने और कारोबार बढ़ाने के नाम पर 8.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर कविनगर पुलिस ने जीएसटी विभाग में तैनात महिला समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि साउथ एक्सटेंशन-एक नई दिल्ली निवासी हाॅगर मेगा मार्ट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक लव गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार वह विटोरिया फ्यूसेट्स और मैसर्स न्यू एज इंडस्ट्रीज के निदेशक सुशांत शर्मा और उनकी पत्नी छवि शर्मा को जानते हैं। सुशांत शर्मा ने 2024 में कंपनी का कारोबार बढ़ाने और हाईटेक मशीनें व बुनियादी ढांचा दुरुस्त करने के लिए मदद मांगी। अप्रैल-मई 2024 में लव गुप्ता ने दंपती को 8.20 करोड़ रुपये दिए। आरोप है कि दंपती ने कंपनी में कोई काम नहीं कराया।
रुपये मांगने पर आरोपियों ने मेरठ रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में नई फैक्टरी लगाने और 20 मई 2024 तक जमीन पर कब्जा दिलाने का वादा किया। समय सीमा निकलने के बाद भी न जमीन मिली और न फैक्टरी लगी। इस दौरान आरोपियों ने कुछ फर्जी दस्तावेज भी दिखाए। 21 अगस्त 2024 को 5 करोड़ रुपये लौटाने का समझौता हुआ, लेकिन सिर्फ 40.43 लाख रुपये ही वापस किए गए।
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया है कि इस धोखाधड़ी में सुशांत की सास नीता शर्मा, जो गाजियाबाद जीएसटी कार्यालय में तैनात हैं और ससुर मनोज शर्मा भी शामिल हैं। आरोप है कि नीता शर्मा विभागीय कार्रवाई की धमकी दे रही हैं। पीड़ित के मुताबिक आरोपी केदार पॉलिमर्स फर्म के जरिए नकली बिलों और बोगस ट्रांजेक्शन से लोगों से धोखाधड़ी कर रहे थे और जीएसटी से बच रहे थे। इसमें नीता शर्मा ने सहयोग किया। जांच में पता चला कि सुशांत और छवि ने अन्य लोगों और बैंकों से भी कर्ज ले रखा है और कर्ज लेकर घर छोड़कर फरार हो गए हैं।
एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि आरोपी सुशांत शर्मा, उनकी पत्नी छवि शर्मा, ससुर मनोज शर्मा और सास नीता शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें