साहिबाबाद। टीलामोड़ स्थित भारत सिटी सोसायटी में लंबित बकाया बिजली बिल के मुद्दे पर भारत सिटी सोसायटी फेज वन के एओए अध्यक्ष जय प्रकाश ठाकुर ने ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान एओए अध्यक्ष व अन्य लोगों ने बकाया राशि में छूट देने और बिना सरचार्ज के मासिक किश्तों में जमा कराने की मांग रखी। इस दौरान सोसायटी के लोग ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर से भी मुलाकात की गई। एओए अध्यक्ष ने बताया कि ऊर्जा मंत्री ने बकाया राशि पूरी तरह जमा होते ही भारत सिटी के फेज एक और दो के लिए अलग-अलग बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद एओए सदस्य व अन्य लोगों ने सीवर लाइन कनेक्शन के लंबित कार्यों को तेज करने के लिए भी ऊर्जा मंत्री को ज्ञापन सौंपा।