फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद : ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और सिलिंडर की कालाबाजारी में तीन गिरफ्तार, पांच उपकरण बरामद

Sun, 16 May 2021 06:18 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

नगर कोतवाली पुलिस ने ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी में कविनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  उसके कब्जे से पुलिस ने पांच कंसंट्रेटर बरामद की है। आरोपी 35 हजार रुपये के कंसंट्रेटर को एक लाख रुपये में बेच रहा था। वहीं, दूसरे मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


वहीं, कुछ लोग कोरोना महामारी में आपदा में अवसर खोजने में लगे हैं, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से उसके मंसूबे पर पानी फिर रहे हैं। दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने रविवार को ऑक्सीजन सिलिंडर देने के बहाने लोगों को ठगने के आरोप में जय किशन नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। दिलली पुलिस का कहना है कि आरोपी लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर के नाम पर ठगी करता था और मोटी रकम वसूलता था। दिल्ली पुलिस को जब इसकी जानकारी लगी तो उसे गिरफ्तार कर लिया।  

कालाबाजारी करने वाले लोग समाज के दुश्मन
वहीं दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जमाखोरी, कालाबाजारी, अधिक शुल्क वसूली और साइबर धोखाधड़ी करने वाले लोग समाज के दुश्मन हैं। ऐसे अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोविड-19 के दौरान हो रहे अपराधों और कानून व्यवस्था की स्थिति पर समीक्षा बैठक कर रहे थे। 
विज्ञापन


अपराधियों से निपटने के लिए पुलिस की स्पेशल टीमें कर रहीं काम  
पुलिस मुख्यालय के कांफ्रेंस हॉल से संचालित इस समीक्षा बैठक में तमाम वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअल रूप से शामिल थे। पुलिस आयुक्त ने बताया कि एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति की निगरानी में जेलों की भीड़भाड़ कम की जा रही है। लेकिन पुलिस रिहा किए जा रहे इन अपराधियों की निगरानी करेगी। उन्होंने कहा कि कोविड की दूसरी लहर में दिल्ली में जमाखोरी, कालाबाजारी, अधिक शुल्क और साइबर धोखाधड़ी करने वालों पर नकेल कसने में सफलता मिली है। ऐसे अपराधियों से निपटने के लिए पुलिस की स्पेशल टीमें काम कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें