पांच मरीजों का ऑपरेशन हो चुका है, जबकि लोनी में मिले एक मरीज ने दिल्ली रेफर करा लिया था। रविवार को भर्ती पांच मरीजों में एक दिल्ली का रहने वाला है, जबकि चार गाजियाबाद के रहने वाले हैं।
गाजियाबाद में कोरोना संक्रमण से निजात मिलने के बाद ब्लैक फंगस डायबिटीज के मरीजों के लिए आफत बन रहा है। काला फंगस की चपेट में आने वाले पांच नए मरीजों की पुष्टि के साथ ही अब तक मरीजों की संख्या 11 हो चुकी है।
विज्ञापन
वहीं, पांच मरीजों का ऑपरेशन हो चुका है, जबकि लोनी में मिले एक मरीज ने दिल्ली रेफर करा लिया था। रविवार को भर्ती पांच मरीजों में एक दिल्ली का रहने वाला है, जबकि चार गाजियाबाद के रहने वाले हैं। मरीजों का इलाज करने वाले डॉ बीपी त्यागी ने बताया कि मरीजों का इलाज शुरू है, लेकिन इलाज में प्रयोग किया जाने वाले इंजेक्शन की बाजार में किल्लत हो रही है।