फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हिंडन में मांस फेंकने में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
नदी में मांस फेंकने के मामले में इंदिरापुरम पुलिस ने गिरफ्तार किए मदरसा संचालक समेत तीन लोग संव
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

इंदिरापुरम। कनावनी स्थित हिंडन बैराज के पास नदी में मांस फेंकने के मामले में हिरासत में लिए गए कनावनी स्थित मदरसा संचालक शमीम, इमाम जुबैर और ऐजाज को गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर दिया है। जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मामला 24 मई का है। उधर, आरोपियों ने हिंडन नदी में मांस फेंकने की बात स्वीकार की है।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में कनावनी के मदरसे में दो किशोर तालीम हासिल कर रहे हैं। उनको इमाम जुबैर ने मांस फेंकने के लिए हिंडन नदी पर भेजा था।
विज्ञापन

पुलिस ने इमाम को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बात स्वीकार ली। इसके बाद जानबूझकर बीमारी फैलाने के उद्देश्य से नदी में मांस फिकवाने के आरोप में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज हुई और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

मांस किस पशु का था इसकी पुष्टि के लिए जांच रिपोर्ट का इंतजार है। गौरतलब है कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे हिंडन बैराज के पास महापौर ने दो किशोरों को पकड़ा था। उनकी साइकिल पर दो बेरे लदे हुए थे और उनमें मांस भरा था। दोनों मांस को हिंडन नदी में फेंकने आए थे।
महापौर ने पुलिस को बुलाया और किशोरों से पूछताछ कर मुख्य आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें