फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पटाखों की अवैध बिक्री करते तीन दबोचे, एक भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ और शालीमार गार्डन पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बिक रहे पटाखों के साथ तीन को गिरफ्तार किया है। टीलामोड़ पुलिस ने 15 अक्तूबर की रात राजपुर गांव से गाजियाबाद स्थित नवयुग मार्केट निवासी जतिन चौहान, अरमान और लविश शर्मा को हिरासत में लिया। इनके पास से आठ कट्टे पटाखे बरामद हुए। वहीं, शालीमार गार्डन पुलिस ने जब छापा मारा तब क्षेत्र का ही रहने वाला रचित अग्रवाल पटाखे छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मौके से 14 पेटी पटाखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन


एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि टीलामोड़ थाने के दरोगा प्रमोद कुमार शर्मा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस राजपुर गांव पहुंची। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ हुई तब उन्होंने बताया कि वह दिल्ली से पटाखे खरीदकर बिक्री के लिए लाए थे। शालीमार गार्डन थाने के दरोगा दीपक सिंह वर्मा मुखबिर की सूचना पर शालीमार गार्डन एक्सटेंशन दो में पहुंचे तब पटाखे बेचने वाला रचित अग्रवाल मौके से भाग गया। एसीपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें