फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चोरी की बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि यह बाइक चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

सीओ राहुल यादव ने बताया कि 25 अक्तूबर को सिंभावली पुलिस टीम गांव डिबाई नहर पुलिया के पास किठौर बॉर्डर पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने संदेह होने पर घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान चिराग गिरी, निशांत उर्फ काके (दोनों निवासी फरीदपुर गोसाई, थाना सिंभावली) और सौरभ (निवासी रंगपुर सलेमपुर, बुलंदशहर) के रूप में हुई। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी और आरोपी उसके कागजात भी नहीं दिखा सके। चेसिस और इंजन नंबर के आधार पर जांच करने पर बाइक का पंजीकरण नंबर भी मिलान नहीं हो सका।

जांच में बाइक चोरी की होने की पुष्टि हुई। सीओ ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बाइक करीब 10 दिन पहले स्याना में एक मेले के दौरान चोरी करने की बात स्वीकार की। बाइक मालिक के अनुसार, 19 अक्तूबर को स्याना में इंडियन पेट्रोल पंप के पास से बाइक चोरी हुई थी। इसकी रिपोर्ट वहां पहले ही दर्ज है। तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें