फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लिंक खोलना पड़ा महंगा, खाते से निकाले 14 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। चिकित्सक का ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना सुंदरपाल को महंगा पड़ गया। उनके बैंक खाते से करीब 14 हजार रुपये निकाल लिए गए। सुंदरपाल ने 21 अक्तूबर 2026 को मेरठ के एक चिकित्सक का अपॉइंटमेंट लेने के लिए ऑनलाइन नंबर तलाशे थे। उन्हें एक नंबर डॉक्टर के नाम से मिला, जिस पर उन्होंने संपर्क किया। फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने अपॉइंटमेंट के लिए पांच रुपये भुगतान को कहा। इसके बाद उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा गया। सुंदरपाल ने भरोसा करके लिंक खोला। इसके बाद उनके पंजाब नेशनल बैंक के खाते से यूपीआई के माध्यम से कई बार रुपये निकाले गए। धोखाधड़ी का पता चलने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की है। सुंदरपाल ने रकम वापस दिलाने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। सीओ राहुल यादव ने बताया कि साइबर एक्सपर्ट टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें