मुरादनगर। एक महिला के साथ चार वर्ष हुए दुष्कर्म के मामले में समझाैता न करने पर आरोपियों द्वारा पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामना आया है। पुलिस ने तहरीर पर दर्ज की है।
कॉलोनी निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि चार वर्ष कैराना के रहने वाले एक व्यक्ति पर दुष्कर्म रिपोर्ट दर्ज कराई थी। न्यायालय ने आरोपियों को जेल भेज दिया था। आरोपी अब जमानत पर जेल से बाहर आ गए हैं। आरोप है कि आरोपी व उसके साथी कुछ महीनों से पीड़िता पर मामले में समझाैता करने व मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। मामले में आरोपी कई बार पीड़िता को धमकी भी दे चुके हैं। छह जनवरी आरोप अपने साथियों के साथ पीड़िता के घर आया और समझौता न करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। एसीपी का कहना है कि तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर है।