फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दशहरे पर खुली मीट की दुकान में आग लगाने की धमकी, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक मीट की दुकान को आग लगाने की धमकी देने का सोशल साइट्स पर हिंदूवादी संगठन के एक कार्यकर्ता का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह दशहरे और मंगलवार को दुकान खुली होने पर हंगामा करते हुए नजर आ रहा है। पुलिस ने इस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

एसीपी के मुताबिक, वायरल वीडियो एक मिनट 12 सेकंड का है। इसमें एक युवक कनावनी पुस्ता रोड पर स्थित मीट की दुकान पर पहुंचता है। वह संचालक से मंगलवार और दशहरे के पावन पर्व पर दुकान खोलने की अनुमति पर सवाल करता है। युवक दुकान को तुरंत बंद करने की चेतावनी देता है और गाली-गलौज करते हुए वीडियो में नजर आ रहा है। वह कहता है कि आग लगा दूंगा इसमें, बंद कर इसे। दुकान संचालक माफी मांगते हुए तुरंत दुकान की लाइट बंद कर देता है और दुकान बंद करने की बात कहता है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें