फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरों पर दुल्हन के सामने आया सच: इस बात पर बिगड़ी बात, तीन फेरों के बाद टूटी शादी, बरात को बनाया गया बंधक

Thu, 17 Apr 2025 09:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)

सार

दूल्हा-दुल्हन पक्ष के रिश्तेदार शादी को यादगार बनाने के लिए खूब मनोरंजन कर रहे थे। दुल्हन की बहनों ने फीता कटाई रस्म में खूब मस्ती की। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे बरात का रंग फीका हो गया।
विज्ञापन
दूल्हा और दुल्हन - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गांव कादराबाद स्थित एक स्कूल में बुधवार रात चल रहे शादी समारोह में फेरों के दौरान दुल्हन को आर्टिफिशल ज्वेलरी देने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया। परिजनों ने दूल्हा पक्ष पर झूठ बोल कर रिश्ता तय करने का आरोप लगाया। तीन फेरे लेने के बाद शादी टूट गई। परिजनों ने बरात को बंधक बना लिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बरात को बंधन मुक्त कराया और दूल्हा व उसके पिता और भाई को थाने ले गई। बरात बिना दुल्हन के ही बैरंग लौट गई। देर रात तक दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो पाया।

विज्ञापन

कादराबाद क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की पुत्री का रिश्ता दो माह पूर्व मेरठ के मवाना रोड स्थित गंगापुरम क्षेत्र निवासी युवक के साथ तय हुआ था। बुधवार रात गांव के स्कूल में शादी समारोह चल रहा था। दूल्हा-दुल्हन पक्ष के रिश्तेदार शादी को यादगार बनाने के लिए खूब मनोरंजन कर रहे थे। दुल्हन की बहनों ने फीता कटाई रस्म में खूब मस्ती की। 

चढ़त और जयमाला की रस्म धूमधाम से हुई। अधिकांश बराती खाने और जयमाला के बाद लौट गए। परिजन और घनिष्ठ फेरों की रस्म पूरी कराने लगे। पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ फेरे शुरू कराए। विदाई से पूर्व दुल्हन के लिए गहने देनें की बारी आई। आरोप है कि दूल्हा पक्ष ने गहने दिखाकर वापस अपने पास रख लिए। लड़की पक्ष ने उन्हें बताया कि उनके यहां दुल्हन ससुराल से मिले गहने पहनकर विदा होती है। मगर दूल्हा पक्ष ने फिर भी गहने नहीं दिए। इसे लेकर वहां गहमा गहमी की स्थिति बन गई।

यह भी पढ़ें- दामाद ने फूंकी ससुराल: बोला- ससुरालियों से है नफरत... पत्नी से भी परेशानी, नुकसान पहुंचाने को अपनाया यह तरीका

बात बढ़ती देख दूल्हा पक्ष ने कुछ गहने निकाल कर लड़की पक्ष को दे दिए। दुल्हन के परिजनों को कुछ शक हुआ तो उन्होने गहनों के जांच कराई। जांच में गहने आर्टिफिशियल निकले। इसके बाद वहां हंगामा खड़ा हो गया। हंगामा बढ़ने पर तीन फेरों के बाद रस्म बीच में रोक दी गई। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाया कि रिश्ते के समय लड़के को बैंक अधिकारी बताया गया था। मगर वह एक निजी बैंक में अस्थाई कर्मचारी निकला। उन्होंने दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मौके पर मौजूद बरातियों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला शांत कराया। बरात बिना दुल्हन के ही बैरंग लौट गई। पुलिस दूल्हे व उसके पिता और भाई को थाने ले आई। देर रात तक भी दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो सका। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि सोने की जगह आर्टिफिशल ज्वेलरी दे दी गई। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- UP: बेटी की शादी वाले दिन सास-दामाद पहुंचे थाने, महिला बोली- हम साथ ही रहेंगे, पति को लेकर किए ऐसे-ऐसे खुलासे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें