फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और अतुल सुभाष जैसा केस: पत्नी की प्रताड़ना से परेशान पति ने दी जान, बात-बात पर धमकी; पुलिस ने किया था कॉल

Wed, 16 Apr 2025 11:10 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज़ एजेंसी, मोदीनगर

सार

गाजियाबाद के मोदीनगर में पत्नी की प्रताड़ना से परेशान पति ने आत्महत्या कर ली है। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। दो दिन पहले ही संभल जिले की पुलिस ने कॉल की थी।  
विज्ञापन
महिला की तस्वीर - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी की प्रताड़ना का एक और व्यक्ति शिकार हो गया।कृष्णापुरी में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। इससे पहले वाट्सअप पर परिचितों को आत्महत्या का कारण पत्नी की प्रताड़ना बताया। पुलिस जाँच कर रही है।

विज्ञापन


कृष्णापुरी निवासी जयप्रकाश त्यागी के बेटे मोहित त्यागी एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। उनकी शादी संभल जिले की एक युवती से 2020 में हुई थी। उनका एक बेटा है। आरोप है कि पत्नी उन्हें प्रताड़ित करने लगी। किसी न किसी बात को लेकर मोहित से गाली गलौज करने लगी। अभद्रता करने का भी आरोप है।

विरोध पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती। छह महीने पहले पत्नी घर से जेवर लेकर मायके चली गई। पुलिस से इसकी शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। तभी से मोहित परेशान चल रहे थे। बताया गया कि कई बार घर वापस आने के लिए कहा। दो दिन पहले मोहित के परिजनों  पर संभल पुलिस से काल आई और थाने बुलाया।
विज्ञापन


शिकायत पत्नी की ओर से दी गई है। इस बारे में जब मोहित को पता चला तो वे बुरी तरह परेशान हो गए। उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी को बताते हुए व्हाट्सएप पर परिचितों को मैसेज किए। इसके बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें मोदीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एसीपी का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें