फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रेनों से डंडा मारकर फोन छिनने वाले सक्रिय, रहें सावधान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी ने बनाई विशेष टीम, 4 गिरोह रडार पर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। गाजियाबाद में चलती ट्रेनों से डंडा मारकर मोबाइल फोन छिनने वाले गिरोह सक्रिय हो गए हैं। अगर आप ट्रेन की खिड़की या दरवाजे के पास बैठकर फोन चला रहे हैं तो सावधान हो जाएं। पिछले दिनों ऐसे कई मामले सामने आए हैं।
जीआरपी ने इस गिरोह की धरपकड़ के लिए विशेष टीम का गठन किया है। टीम की रडार पर ऐसे चार गिरोह हैं। नए जीआरपी प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि पदभार संभालने के बाद साहिबाबाद से एक 16 वर्षीय नाबालिग को पकड़ा गया था। पूछताछ में कई अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं। इन्हीं को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी ने बताया कि पिछले कई दिनों से यात्रियों से फोन छिनने की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को देखते हुए कार्रवाई तेज की गई है। जीआरपी ने पिछले दिनों दो मामलों में कार्रवाई भी की थी। अब टीम बनाकर बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जाएगा और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
जीआरपी की सलाह: सफर के दौरान खिड़की और गेट के पास फोन का इस्तेमाल न करें। संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तुरंत जीआरपी को सूचना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें