फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चोरों ने बंद घर का ताला तोड़ कर 16 लाख रुपये चोरी किए

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की खुशी वाटिका कॉलोनी स्थित बंद घर से चोरों ने करीब 16 लाख रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित को पड़ोसियों ने घर का ताला टूटे होने की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अनिल कुमार निवासी खुशी वाटिका ने बताया कि उनके घर में करीब 16 लाख रुपये रखे थे। वह किसी काम से शहीद नगर गए थे। मंगलवार सुबह पड़ोसी ने फोन कर जानकारी दी कि उनके घर का गेट खुला हुआ है। वह घर पहुंचे तो देखा कि दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था। कमरे में रखे करीब 16 लाख रुपये चोरी हो चुके थे। उन्होंने चोरी की शिकायत स्थानीय पुलिस से की। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें