फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रेन के आगे कूदा युवक, दोनों पैर कटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। रेलवे स्टेशन के पास बुधवार दोपहर मेरठ के घंटाघर निवासी विकास (23) ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए। युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

रेलवे पुलिस बल मोदीनगर के चौकी प्रभारी रामसुंदर ने बताया कि एक युवक मोदीनगर स्टेशन के समीप बुधवार दोपहर करीब 1:50 बजे कालका से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन के सामने कूद गया। इंजन में फंसकर युवक के दोनों पैर कट गए। जेब से मिले दस्तावेजों उसकी पहचान हुई। विकास के भाई अमन ने बताया कि लगभग एक सप्ताह पूर्व विकास का पड़ोसियों से झगड़ा हुआ था।
आरोपियों ने विकास को पीटा था और जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद विकास लापता हो गया था। बुधवार सुबह विकास मोदीनगर निवासी बुआ के पास आया और ट्रेन की चपेट में आने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें