फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: स्कूलों में 27 तो कॉलेजों में 28 तक रहेगा अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। चुनाव की वजह से निजी स्कूलों में 25, 26 अप्रैल की छुट्टी घोषित कर दी गई। चुनाव में ड्यूटी करने वाला स्टाफ 27 को अवकाश पर रहेगा, इसलिए परिषदीय विद्यालयों में 28 को ही पढ़ाई शुरू होगी। सीसीएसयू ने कॉलेजों में भी 28 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया है। कॉलेज 29 अप्रैल को खुलेंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में 27 के बाद शैक्षिक कार्य शुरू होगा। 26 की रात तक शिक्षक मतदान पेटिका को स्ट्रांग रूम में जमा कराएंगे। उधर, एमएमएच काॅलेज के प्राचार्य डॉ. पीयूष चौहान ने बताया कि कॉलेज में शैक्षिक कार्य 29 अप्रैल से शुरू होगा। परीक्षाएं भी तभी से शुरू होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें