गाजियाबाद। निजामुद्दीन-पलवल रेल सेक्शन पर पावर ब्लाक के चलते कई ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ब्लाक के चलते आठ दिसंबर को गाजियाबाद-पलवल ईएमयू (64052) बीच रास्ते ही टर्मिनेट कर दी जाएगी।
इसके अलावा दिल्ली-पलवल के बीच चलने वाली कई ईएमयू ट्रेनें भी शॉर्ट टर्मिनेट की जाएंगी, इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 8 दिसंबर को गाजियाबाद-पलवल ईएमयू सिर्फ फरीदाबाद तक जाएगी। फरीदाबाद में इसको टर्मिनेट कर दिया जाएगा।
यही से इसका वापसी में संचालन होगा। इसके अलावा शकूरबस्ती-नई दिल्ली-पलवल ईएमयू बल्लभगढ़ स्टेशन पर टर्मिनेट कर दी जाएगी। पलवल-नई दिल्ली ईएमयू बल्लभगढ़ से ही चलेगी।