फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 करोड़ से बनेंगे 230 कूड़ा कलेक्शन सेंटर

Mon, 03 Oct 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
कूड़ा उठाने की मशीन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर निगम शहर के कूड़ा प्रबंधन पर करीब 13 करोड़ का बजट खर्च करेगा। इस बजट से शहर में कूड़ा कलेक्शन सेंटर्स को पक्का किया जाएगा। निर्माण विभाग ने इसके लिए एस्टिमेट तैयार कर लिया है। निगम ने यह पहल एनजीटी की सख्ती के बाद किया है।फिलहाल शहर में अधिकांश कूड़ा कलेक्शन सेंटर कच्चे हैं।
विज्ञापन


इनकी बाउंड्रीवाल न होने की वजह से कचरा सड़कों पर फैला रहता है। बरसात के दिनों में कूड़ा कलेक्शन सेंटर से गंदा पानी नीचे जमीन में पहुंचने से बीमारियां फैलती है। वहीं कचरा उठने के बाद भी यहां सफाई नहीं हो पाती। अब नगर निगम ने शहर में 230 कूड़ा कलेक्शन को पक्का करने की प्लानिंग की है।

कूड़ा डालने के लिए आरसीसी का प्लेटफार्म बनाया जाएगा और उसके तीन ओर बाउंड्रीवाल बनाई जाएगी। अपर नगर आयुक्त व स्वास्थ्य विभाग प्रभारी डीके सिन्हा ने बताया कि निर्माण विभाग से इन कूड़ा कलेक्शन सेंटर का एस्टिमेट तैयार कर लिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही इनके निर्माण का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम को न केवल शौचालयों का निर्माण कर शहर को खुले में शौच से मुक्त बनाना है, बल्कि कूड़ा प्रबंधन भी करना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें