फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पूरे दिन नहीं निकली धूप, तीन डिग्री लुढ़का पारा

विज्ञापन
कविनगर सी ब्लॉक में रात के समय हुई बारिश से गुजरते लोग। संवाद - फोटो : बाघ के ताजा पगचिह्न मिले।
विज्ञापन
गाजियाबाद।
विज्ञापन

पूरे दिन सोमवार को सूरज बादलों की ओट में छिपा रहा। रात के बाद दिन में भी रुक-रुककर बारिश होती रही। थोड़ी-थोड़ी देर में हवा के झोंकों ने उमस से राहत देने का काम किया। अधिकतम तापमान तीन डिग्री नीचे आकर 28 व रात का तापमान एक डिग्री नीचे आकर 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में भी आर्द्रता 95 फीसदी रही। मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना है। तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री चढ़कर 29 व रात के तापमान में किसी तरह का परिवर्तन होने की स्थिति नहीं बन रही। उमस से राहत मिली रहेगी। धूप के दर्शन कुछ देर के लिए ही होंगे। बुधवार को भी बारिश होगी, लेकिन सूरज निकलने पर तापमान में दो से तीन डिग्री का इजाफा होगा। सप्ताह के अंत में तेज बारिश होने पर तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट होगी। उमस, गर्मी से पूरी तरह निजात मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें