मुरादनगर। धेदा रेलवे फाटक के पास सोमवार शाम ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसीपी ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सूचना मिली कि धेदा रेलवे फाटक के पास एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई है, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतका की पहचान स्वाति (32) पत्नी अंकुर निवासी मॉडल टाउन कॉलोनी धेदा गांव के रूप में हुई। जिस ट्रेन से हादसा हुआ, वह एक्सप्रेस ट्रेन गाजियाबाद से मेरठ की तरफ जा रही थी।