फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सामान देने से इन्कार करने पर युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के गांव कलछीना में दुकान पर काम करने वाले युवक नसरुद्दीन को सामान देने से इन्कार करने पर तीन युवकों ने पीटकर घायल कर दिया। घायल नसरुद्दीन को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

नसरुद्दीन ने बताया कि वह गांव में एक दुकान पर काम करते हैं। शनिवार दोपहर गांव निवासी तीन युवक दुकान पर पहुंचे और उनसे तौल कांटा मांगा। नसरुद्दीन ने कांटा देने से इन्कार किया तो आरोपी जबरन कांटा ले जाने लगे। नसरुद्दीन ने विरोध किया तो आरोपियों ने लोहे की रॉड और डंडे से उन पर हमला कर दिया। नसरुद्दीन ने 23 हजार रुपये और मोबाइल छीनकर ले जाने का भी आरोप लगाया है। एसीपी ने बताया कि की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें