फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रुपये के लेनदेन का विवाद कर रहे युवकों ने महिला को मारी थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। कोतवाली क्षेत्र की ईदगाह रोड पर हुई फायरिंग दो पक्षों में 25 हजार रुपये के लेनदेन के लिए हई थी। इस दौरान वहां से गुजर रही महिला ने समझाया तो आरोपियों ने उनको गोली मार दी थी।
विज्ञापन

मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। घायल महिला बबीता का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपियों के कब्जे से दो देशी पिस्टल व पांच कारतूस बरामद हुए हैं।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम शाहबाज और सलीम बताए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दिल्ली की मुस्तफाबाद दयालपुर कालोनी में रहने वाले शाहबाज, सलीम और नसीम ईदगाह रोड पर आए थे। तीनों के बीच बाइक के पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। वहां से गुजर रही बबीता उर्फ बॉबी ने तीनों को विवाद न करने और घर जाने की बात बाेल दी थी, जो विवाद कर रहे लोगों को नागवार गुजरी। गुस्साए शाहबाज और सलीम ने पिस्टल निकालकर महिला पर चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली महिला के कूल्हे पर जा लगी। शोर मचने पर लोगों ने दोनों को पकड़कर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। जबकि नसीम मौके से भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें