फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तार में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कनावनी पुस्ता निवासी राहुल के मकान में प्रथम तल पर 12 जून की शाम करीब 5ः40 बजे अचानक आग धधक गई। हादसे के समय घर में मौजूद परिवार वालों को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वैशाली फायर स्टेशन से मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। करीब एक घंटे बाद स्थिति सामान्य हुई। दमकल टीम ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि शाम करीब 5ः40 बजे वैशाली फायर स्टेशन में आग लगने की सूचना मिली थी। आग कनावनी पुस्ता निवासी राहुल के दो मंजिला मकान में प्रथम तल पर लगी थी। उस दौरान परिवार के करीब पांच-सात लोग मौजूद थे, जिन्हे सुरक्षित निकाला गया।
सीएफओ ने बताया कि वैशाली फायर स्टेशन से पहुंची दमकल टीम ने हौज पाइप बिछाकर आग पर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि आग घर में बिजली कनेक्शन वाले तार में स्पार्किंग के बाद हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से लगने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें