फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवक मोबाइल फोन लेकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। नगर के मोहल्ला गोसाइयांन में एक युवक सामान खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंचा और मौका मिलते ही वनप्लस मोबाइल फोन लेकर भाग गया। पूरी वारदात पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


मोहल्ला गोसाइयान निवासी शिवम बंसल ने बताया कि उनकी दुकान बंद थी और वह घर से ही ग्राहकों को सामान उपलब्ध करा रहे थे। इसी दौरान एक युवक सामान लेने के लिए उनके पास पहुंचा। ग्राहक की मांग पर वह रसोई से सामान लेने के लिए अंदर चले गए। इसी बीच युवक ने वहां रखा वनप्लस मोबाइल फोन उठा लिया और भाग गया। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें