डिबाई स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में शुरू हुआ रामचरित मानस का पाठ। संवाद
बुलंदशहर/डिबाई। विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। डिबाई में करीब एक घंटे की बारिश से विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी हुई।
रविवार को नगर के साथ देहात, डिबाई क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। दोपहर करीब एक बजे नगर में अचानक बादल छाए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। कुछ ही पल में मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
बारिश के कारण डिबाई के पैंठ चौराहे से होली गेट, बांटा गली तक तथा महादेव चौराहे से बड़ा बाजार में दो से तीन फीट तक पानी भर गया। इससे नालों की गंदगी सड़क पर फैल गई। कई दुकानदारों ने अपने दुकानों के शटर बंद कर दिए तो काफी दुकानदारों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया।
इसके बाद भी कई दुकानों में पानी भर गया, जिससे व्यापारियों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। मिलन वार्ष्णेय, गोपाल, राजीव अग्रवाल, धीरज वार्ष्णेय ने बताया कि लंबे समय से दुकानदार बाजार में पानी भरने की समस्या निदान की मांग नगर पालिका ईओ व अध्यक्ष से कर रहे हैं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ है।
डिबाई स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में शुरू हुआ रामचरित मानस का पाठ। संवाद