बुलंदशहर। फीडर सेग्रीगेशन के कार्य के चलते सोमवार को नगर के उपकेंद्र टांडा, अनूपशहर अड्डा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में पांच घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। अधिशासी अभियंता सुप्रीत सिंह ने बताया कि आठ सितंबर को फीडर सेग्रीगेशन का कार्य कराया जाना है। जिसके चलते सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक आवास विकास, टांडा, स्याना रोड, काली नदी रोड, शिकारपुर रोड, आनंद विहार, फैसलाबाद के साथ गांव मानकपुर, मौसमगढ़, उटरावली, कलौली व बंगलापूठरी समेत अन्य क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। संवाद