गाजियाबाद। बुलंदशहर तिलक ब्रिज मेमू बुधवार को 16 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से चल पाई। 78 किमी की दूरी तय करने में इसे पांच घंटे लग गए। यह बुलंदशहर से सुबह 5.40 चलती है, इसके गाजियाबाद पहुंचने का समय सुबह 7:45 है, लेकिन यह 10:45 पर आई। बुलंदशहर से इस ट्रेन में बड़ी संख्या में नौकरी पेशा वाले लोग आते हैं। ट्रेन के देरी से चलने से वह परेशान दिखे। यात्रियों ने कहा कि रोजाना नए-नए बहाने बनाकर लोकल ट्रेनों के यात्रियों की उपेक्षा हो रही है। दैनिक यात्री दिनेश ने कहा कि जब लोकल यात्रियों का कोई महत्व ही नहीं है तो लोकल ट्रेनों को भी बंद कर देना चाहिए।
आनंद विहार टर्मिनल 10 घंटे, हरिद्वार सुपरफास्ट डेढ़ घंटे, अवध असम एक्सप्रेस एक घंटे, जालंधर सिटी इंटरसिटी एक घंटे, सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस 11 घंटे, नई दिल्ली गाजियाबाद ईएमयू एक घंटे 42 मिनट, दिल्ली टूंडला मेमू सवा दो घंटे, नई दिल्ली तेजस साढ़े चार घंटे, पलवल गाजियाबाद ईएमयू पौने तीन घंटे, गोमती एक्सप्रेस तीन घंटे, कानपुर सेंट्रल शताब्दी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस पौने छह घंटे, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पौने चार घंटे, जम्मू तवी एक्सप्रेस चार घंटे देरी से आई।