फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्यारी राधा, हरे कृष्णा, कृष्णा-कृष्णा राधे-राधे से गूंजे मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर में शनिवार को राधा अष्टमी का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में भीड़ जुटने लगी। इस्कॉन मंदिर, ठाकुरद्वारा, राधा-कृष्ण मंदिर, शिव मंदिरों सहित सभी प्रमुख मंदिरों में राधा रानी और ठाकुरजी का विशेष शृंगार किया गया। दिनभर ‘प्यारी राधा, हरे कृष्णा, कृष्णा-कृष्णा राधे-राधे, बरसाने की रानी बड़ी प्यारी लागे, राधिका गोरी से मइया करा दो मोरे ब्याह’ जैसे भजनों से मंदिर परिसर गूंजते रहे। सोसायटियों और घरों में भी महिलाओं ने भजन-कीर्तन किए।
विज्ञापन

राजनगर सेक्टर-11 स्थित इस्कॉन मंदिर में राधारानी का दिव्य प्राकट्य दिवस महोत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महा-हरिनाम संकीर्तन से हुआ। बड़ी संख्या में भक्तों ने महामंत्र का सामूहिक कीर्तन करते हुए नृत्य किया। इसके बाद भव्य महाभिषेक और पुष्पाभिषेक किया गया। भक्तों ने पुष्प अर्पित कर राधारानी के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए। 56 भोग लगाए गए। पूरे मंदिर परिसर को सुगंधित और रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें