फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आठ साल बाद खोड़ा की सड़कों की बदलेगी सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खोड़ा। नगरपालिका के 34 वार्डों की करीब 100 गलियों की आठ साल बाद सूरत बदली जाएगी। प्रत्येक वार्ड से तीन से पांच जर्जर सड़कों को चिन्हित किया गया है। करीब छह करोड़ की लागत से सड़क के साथ नालियों का भी निर्माण होगा। प्रस्तावित कार्य में सबसे पहले जर्जर सड़कों को सीसी रोड में तब्दील किया जाएगा। सड़क और नाली निर्माण के लिए चिन्हित गलियों में काम चरणबद्ध तरीके से कराया जाएगा।
खोड़ा की कई गलियों में पेयजल पाइपलाइन बिछाने का काम भी चल रहा है। जिन स्थानों पर पाइपलाइन का काम बाकी है, वहां इसे पूरा किया जाएगा। उसके बाद ही वहां सड़क निर्माण कराया जाएगा। इससे नई सड़क बनने के बाद पाइपलाइन के लिए उसे दोबारा खोदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नगरपालिका स्तर पर चिन्हित सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। पाइपलाइन का काम पूरा होने वाले क्षेत्रों में सड़क निर्माण कराया जाएगा। लंबे समय से जर्जर सड़कों से प्रभावित लोगों को निर्माण शुरू होने के बाद राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
क्षेत्र में नगरपालिका की तरफ से कुछ जगहों पर काम शुरू कर दिया है। जल्द से जल्द सभी वार्डों में सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।-मोहिनी शर्मा, अध्यक्ष, नगर पालिका खोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें