फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दिन में दो डिग्री बढ़ा, रात में एक डिग्री लुढ़का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। अक्तूबर के अंत में भी दिन और रात के तापमान में अंतर कम होने की बजाय बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को दिन अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 34 पहुंच गया जबकि, रात में न्यूनतम तापमान एक डिग्री लुढ़कने से 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में हवा की रफ्तार पांच किलोमीटर प्रति घंटे रही।
विज्ञापन

एक दिन पहले हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे थी। इसी वजह से मंगलवार को दिन में लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। बुधवार को भी दिन में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ.यूपी शाही ने बताया कि आने वाले तीन दिन तक दिन में अधिकतम तापमान 34 के आसपास रहेगा लेकिन, रात में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री कम हो सकता है। अगले माह के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें