फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मुनाफे का झांसा देकर 11.35 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम क्षेत्र के संजयनगर के रहने वाले गौरव मिश्रा से साइबर ठगों ने 11.35 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने पहले उन्हें उनके द्वारा खरीदे गए शेयर को मुनाफे के साथ बिकवाकर विश्वास जीता। बाद में लिंक भेजकर रुपये निवेश कराकर अधिक मुनाफे का झांसा देकर ठगी की। शातिरों ने अलग-अलग छह बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई। रकम वापस नहीं मिलने पर ठगी का एहसास हुआ तो साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
गौरव मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उनके पास व्हाट्सएप पर विवेक वर्मा नाम के व्यक्ति का मैसेज आया। उसने खुद को शेयर खान का चीफ स्ट्रेटजी एनालिस्ट बताया। इसके बाद उसने कहा कि वह उनके खरीदे गए शेयर को अच्छे मुनाफे पर बिकवा सकता है। पहले तो उन्होंने उसे नजरअंदाज किया लेकिन, फिर से मैसेज आने पर उन्होंने उसका जवाब दिया तो उसने कहा कि अपने शेयर अभी होल्ड पर रखो जब वह कहे तब बेचना। एक सप्ताह बाद उसने बेचने के लिए कहा तो उन्हें मुनाफा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में उन्हें विश्वास हो गया। इसके बाद उसने उन्हें एक लिंक भेजकर ग्रुप में जोड़ा, जहां शेयर ट्रेडिंग के संबंध में जानकारी दी जा रही थी। इसके बाद उनका एक वॉलेट बनाया और उसमें रुपये निवेश कराए जाने लगे। शातिरों ने कई बार में उनसे 11.35 लाख रुपये निवेश करा लिए लेकिन, जब निकालने का प्रयास किया तो नियम शर्तें बताकर और रकम की मांग करने लगे। रकम वापस नहीं मिली तो उन्हें ठगी का पता चला। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि मामले में ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिन खातों में रकम गई है उनकी भी जानकारी निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें