फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नदीम से मारपीट का बदला लेने के लिए किशोर ने चाकू से किया था हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लोनी। आर्य नगर कॉलोनी में रविवार को मामूली विवाद के बाद युवक को चाकू मारने के मामले में पुलिस ने किशोर (16) को अभिरक्षा में ले लिया है। पुलिस पूछताछ उसने बताया कि कुछ समय पहले उसका नदीम से विवाद हुआ था और वह बदले की फिराक में था। रविवार को मौका मिला तो चाकू से नदीम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्या ने बताया कि आर्यनगर कॉलोनी में रहने वाली सायबा बानो के बेटे नदीम को कॉलोनी में रहने वाले चार आरोपियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया था। परिजन ने घायल बेटे को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया था। पीड़ित की मां ने कॉलोनी में रहने वाले शारिक, अमन, शरीफ समेत चार के खिलाफ बेटे काे जान से मारने की नियत से हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस घटना में शामिल किशोर को पुलिस ने मंगलवार को अभिरक्षा में ले लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें