फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घर में घुसकर सिपाही ने परिवार समेत जान से मारने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। वेव सिटी क्षेत्र के गांव में दुष्कर्म पीड़िता के घर में घुसकर उसके परिजनों को सिपाही द्वारा धमकाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सिपाही अपना सरकारी असलहा लेकर आया और थाने में जाने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में उन्होंने आरोपी सिपाही मोहित तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आरोप है कि बिजनौर के गांव किसोतरा निवासी मोहित तोमर पीएसी में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं। दो जून की रात करीब साढ़े दस बजे मोहित तोमर ऑटो से आया और उनके घर में घुस गया। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। मोहित ने उन्हें व्हाट्सएप पर भी धमकी भरा मैसेज भेजा। परिजनों ने मैसेज का स्क्रीनशॉट दिखाकर पुलिस में शिकायत दी।
एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा का कहना है कि एक युवती ने कुछ दिनों पहले सिपाही मोहित तोमर के खिलाफ वेव सिटी थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। घटनाक्रम गौतमबुद्धनगर का होने के कारण केस को वहां ट्रांसफर कर दिया गया था। मामले की जांच नोएडा पुलिस कर रही है। धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें