फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खराद मशीन से पिस्टल बनाने वाला इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्राइम ब्रांच की टीम ने खराद मशीन से पिस्टल बनाने वाले मैकेनिकल डिग्री धारक गैंगस्टर शाह फहद निवासी रफीक कालोनी डासना को गिरफ्तार किया है। मधुबन बापूधाम थाने से वांछित शाह फहद की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी 21 माह से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था।
विज्ञापन

एडीसीपी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि शाह फहद हरियाणा में स्थित प्रेस टूल्स इंडस्ट्रीज में मैकेनिक की नौकरी करता था। वर्ष 2023 में इसने हिंडन विहार में खराद मशीन लगाई और मशीनों के पार्ट्स की रिपयेरिंग करने लगा। इस दौरान उसकी मुलाकात जनपद बुलंदशहर निवासी इकबाल से हुई और खराद मशीन पर पिस्टल बनाने लगा।
मोरटा में मशीनों के पार्ट्स बनाने की फैक्टरी लगाकर उसकी आड़ में अवैध पिस्टल बनाकर अलग-अलग राज्यों में बेचने लगा। साथ में एक गैंग भी बना लिया। मधुबन बापूधाम पुलिस ने इसके साथी जावेद, सादिक व शिवम को 2023 में गिरफ्तार किया। जबकि शाह फहद भागने में कामयाब रहा। कुछ दिनों तक हरियाणा में रहने के बाद संजयनगर सेक्टर-23 में रहने लगा। जहां से पुलिस ने शाह फहद को गिरफ्तार कर लिया। शाह फहद के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें