फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सोनू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दिल्ली में डेरा डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। विपिन हत्याकांड का मुख्य आरोपी सोनू की गिरफ्तारी के लिए बॉर्डर थाना पुलिस की कई टीमें दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। पुलिस का दावा है कि उनके हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं और जल्द ही सोनू को गिरफ्तार कर लेंगे। वहीं, हत्यारोपी की गिरफ्तारी न होने पर मृतक के परिवार में रोष है। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार के यहां समाज के लोगों ने बैठक कर इस मामले पर चर्चा की।
विज्ञापन

एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि विपिन हत्याकांड का मुख्य आरोपी सोनू निवासी रतिराम कॉलोनी दिल्ली में छुपा हुआ है। बार-बार वह फोन खोल कर अपने साथियों से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने बताया कि हमारी कई टीमें दिल्ली में ही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसीपी ने यह भी कहा कि जल्द गिरफ्तारी न होने पर सोनू पर इनाम राशि बढ़ाई जाएगी। इधर, मृतक विपिन के परिवार को पुलिस ने सुरक्षा दी हुई है। वहीं, विपिन के भाई पवन ने बताया कि सोनू और उसके साथियों ने हत्या को अंजाम देने के बाद अब वह सोशल मीडिया से उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। घटना के बाद उसने कुछ लोगों को कॉल कर कर परिवार को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है। पवन ने बताया कि यह सारी जानकारी उन लोगों ने पुलिस को दे दी है, पुलिस से सुरक्षा मिली तो है, लेकिन हत्यारोपी का गिरफ्तार होना जरूरी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें