फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सगाई समारोह में मोबाइल चुराने वाले को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

साहिबाबाद। टीलामोड़ स्थित फार्म हाउस में आयोजित भतीजे की सगाई में पहुंचे गंगाखेड़ा निवासी राजवीर सिंह ने अपने कमरे से मोबाइल चुराने वाले को सीसीटीवी की मदद से खोजा और पकड़कर थाने पहुंचा दिया। वहीं, खोड़ा में बाइक चुराकर ले जा रहे युवक को बदायूं के गंघरौली निवासी श्रमिक आनंद प्रकाश ने दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस को दी तहरीर में राजवीर सिंह ने बताया कि दो फरवरी को लोनी मार्ग स्थित निमंत्रण फार्म हाउस में उनके भतीजे की सगाई समारोह का आयोजन था। देर रात करीब 1ः30 बजे उनके कमरे से दो मोबाइल चोरी हो गए। जब उन्हें चोरी का पता चला तो उन्होंने खुद ही फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दी। कमरे में जाते दिखे संदिग्ध युवक को जब फार्म हाउस कर्मचारी केशव, नौशाद और तौसीफ ने देखा तो तुरंत पहचान लिया। आरोपी भौपुरा के कुटी कृष्णा विहार का रहने वाला दीपक था। पहचान के बाद वह तुरंत दीपक के घर पहुंचे और उसे पकड़कर थाने ले गए, उसके पास से चोरी हुए दोनों मोबाइल भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन



दौड़कर पकड़ा बाइक ले जा रहा चोर
घैती थानाक्षेत्र के नगघरौली निवासी आनंद प्रकाश दिवाकर ने बताया कि वह दो फरवरी को खोड़ा क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में बेलदारी का काम करने पहुंचे थे। पास की ही गली में उन्होंने बाइक खड़ी की थी। शाम को काम करने के बाद जब वह घर जाने के लिए बाइक लेने पहुंचे तो एक युवक को बाइक चोरी कर ले जाते हुए देखा। तुरंत उन्होंने दौड़ लगाई और आरोपी को दबोच लिया। इसके साथ साथियों के साथ उसे ले जाकर थाने में सौंप दिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जहांगीराबाद निवासी अरशद बताया।
विज्ञापन

डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि लोगों की सक्रियता अपराधों पर अंकुश लगाने में मददगार साबित होती है। चाहे वह अपराध के बाद तुरंत शिकायत करना हो या फिर किसी भी तरह से पुलिस के मददगार बनना। दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की गई है। फिलहाल कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें