फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कब्जाधारियों ने पीड़िता पर पालतू कुत्तों से कराया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। थाना क्षेत्र के गोविंद पुरम में जमीन पर कब्जा करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता कुमकुम शर्मा का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी अपने पालतू कुत्तों को उनके पीछे छोड़ देता है। पीड़िता ने तीन लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गोविंदपुरम डी ब्लॉक में रहने वाली कुमकुम शर्मा के अनुसार मसूरी क्षेत्र में उनकी जमीन है। फिलहाल उन्होंने जमीन पर निर्माण कार्य नहीं करवाया है। आरोप है कि उनकी जमीन के पास में राजेंद्र रहता है। राजेंद्र अपने चार बेटों के साथ मिलकर उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है। जमीन पर कब्जा करने के इरादे से वह कभी भी जमीन पर अपने पशु बांध देता है तो कभी निर्माण सामग्री डाल देता है। विरोध करने पर गाली गलौज और मारपीट पर उतर आता है। जमीन पर जाने पर वह अपने पालतू कुत्तों को खोल देता है, जो उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। कुमकुम शर्मा का आरोप है कि इस बारे में उन्होंने कई बार संबंधित पुलिस चौकी पर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि थाने में शिकायत करने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर मसूरी थाना पुलिस ने राजेंद्र और उसके चार बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है। एसीपी लिपी नगायच ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें