फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नर्स ने युवक पर दुष्कर्म करने व धर्मांतरण का दबाव बनाने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम क्षेत्र की नर्स ने गैर समुदाय के युवक पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाया है। युवक पर धर्मांतरण करने के लिए दबाव बनाने का भी आरोप है। पीड़िता ने सहकर्मी के खिलाफ अलीगढ़ के थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। हालांकि, मामला मधुबन बापूधाम क्षेत्र का होने के चलते केस यहां ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पीड़िता के मुताबिक वह मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है और संजयनगर स्थित एक अस्पताल में बतौर नर्स का काम करती है। अस्पताल में काम करने वाले मोहम्मद सरफुद्दीन निवासी मुरादाबाद व हाल निवासी जहांगीरपुरी दिल्ली ने दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने वीडियो और फोटो भी बना लिए। इसके बाद फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ब्लैकमेल करने लगा और धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाने लगा।
पीड़िता का कहना है कि चार जनवरी को आरोपी उसको एक धार्मिक स्थल पर ले गया और निकाह न करने पर हत्या की धमकी दी। दुष्कर्म के बारे में किसी को बताने या पुलिस में शिकायत करने पर वह अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। वह लंबे समय तक डर और सामाजिक बदनामी के भय से चुप रही, लेकिन जब आरोपी की प्रताड़ना लगातार बढ़ती गई तो उसने साहस जुटाकर पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि अलीगढ़ की बन्ना देवी थाना पुलिस ने केस मधुबन बापूधाम थाने में ट्रांसफर कर दिया है। आरोपी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के बयान और मेडिकल परीक्षण के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


......
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें