फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पालिका ने स्कूल को ही बना दिया डंपिंग ग्राउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले में आज तक कूड़ा निस्तारण केंद्र नहीं बन पाया है। इधर का कूड़ा उधर तो उधर का कूड़ा इधर फेंका जा रहा है।इस कारण कई मुख्य सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। इसी का नतीजा है कि लोनी नगर पालिका ने एक स्कूल को ही डंपिंग ग्राउंड बना दिया है।
विज्ञापन

इसकी शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिलाधिकारी और नगर पालिका अधिकारियों से की है। बहु-क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम (एमएसडीपी) के तहत लोनी के प्रेमनगर में बालिका विद्यालय और मुस्तफाबाद में मॉडल बालक इंटर कॉलेज बनाया गया। यह विद्यालय 2019 में अल्पसंख्यक विभाग ने बनाकर शिक्षा विभाग को हैंडओवर किए। इन विद्यालयों में पद सृजन की प्रक्रिया अब शुरू हुई है। इस दौरान जब स्कूल देखा गया तो पता चला कि मुस्तफाबाद मॉडल बालक इंटर कॉलेज को नगर पालिका ने डंपिंग ग्राउंड बना दिया है। इसमें अब कूड़ा फेंका जा रहा है। ऐसे में अब प्रेमनगर विद्यालय में ही नौवीं से 12वीं तक छात्र और छात्राओं की कक्षाएं लग रही हैं। इस समय स्कूल में करीब चार सौ बच्चे हैं।
जिला विद्यायल निरीक्षक डॉ. धमेंद्र शर्मा ने बताया कि जब यह स्कूल हैंडओवर हुआ, तब कोरोना के चलते सभी स्कूल बंद हो गए थे। इसके बाद प्रक्रिया थम गई। अब स्कूल में डंपिंग ग्राउंड बना मिला। इसके लिए जिलाधिकारी और नगर पालिका अधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें