फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पूर्व प्रधान के घर से नकदी-गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। गांव शाहजहांपुर में चोरों ने पूर्व प्रधान शैलेंद्र कुमार के घर से सोने व चांदी के गहने और 1.5 लाख रुपये की नकदी चोरी ली। शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार रात वह परिवार सहित मकान में सो रहे थे। रात में चोर दीवार के सहारे मकान में दाखिल हुए और कमरे का ताला तोड़कर आलमारी के लॉकर में रखे 1.5 लाख रुपये नकद और पांच लाख रुपये से अधिक कीमत के गहने चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार सुबह जागे तो कमरे में सारा सामान बिखरा मिला। चोरी की सूचना पर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें