फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कुर्बानी के लिए 2.5 लाख सबसे महंगा बिका बकरा, देर रात तक बाजार में हुई खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बकरीद शनिवार को जिलेभर में मनाई जाएगी, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ देखी गई। इस दौरान बाजार में ओमानी कुर्ता और मवाना की टोपियां खरीदने के लिए खासतौर पर बाजार में भीड़ रही। वहीं, बकरीद पर कुर्बानी के लिए शुक्रवार को सबसे महंगा 2.50 लाख रुपये का सोजत नस्ल का बकरा खरीदा गया।
विज्ञापन

लोगों ने नए कपड़े, सेवइयां, टोपी आदि की खरीदारी देर शाम तक की। कैला भट्ठा स्थित दुकान के व्यापारी जुबेर ने बताया कि कुर्बानी के त्योहार में इस्लाम में आर्थिक रूप से कमजोर और मजलूमों का खास ध्यान रखने की परंपरा है। इसी वजह से बकरीद पर्व पर भी उनका विशेष ध्यान रखा जाता है। बकरीद के अवसर पर लोग कॉटन, ओमानी कुर्ता अधिकतर पसंद करते हैं। ओमानी कुर्ता 400 से लेकर सर्वाधिक 3500 रुपये तक खरीदा गया है। वहीं, कॉटन का कुर्ता 300 से 2500 रुपये तक की कीमत के बिके हैं। नमाज के लिए टोपियां भी खरीदी गईं। यह इनमें तुर्की, इंडोनेशिया, अरबी, अफगानी आदि टोपियों को डिजाइन के आधार पर लोगों ने खरीदा है। टोपियां अधिकतम 900 रुपये तक सबसे महंगी खरीदी गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें