फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला के गले से चेन झपटकर भागा बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र की पॉश कालोनी राजनगर में कार से उतरी महिला के गले से बाइक सवार बदमाश सोने की चेन झपटकर भाग गया। महिला और उनके परिजनों ने शोर मचाकर पीछा किया लेकिन जब तक वह आंखों से ओझल हो गया। पीड़िता के देवर तनुज कुमार ने कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कौशांबी के मलय गिरी टॉवर निवासी तनुज कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ राजनगर सेक्टर सात निवासी रिश्तेदारों के शादी में आठ मार्च को शिरकत करने आए। बताया कि जैसे ही उनके भाई की पत्नी मीनू राणा कार से उतरी तो सामने से आई पेंशन प्रो बाइक सवार ने उनके गले पर झपटा मारकर सोने की चेन खींच ली। जब तक परिवार के अन्य लोग कुछ समझ पाते बाइक सवार मौके से भाग गया। परिजनों ने शोर मचाकर बाइक सवार का पीछा किया लेकिन तब तक वह आंखों से ओझल हो चुका था। पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी और मंगलवार को पीड़ित ने बाइक सवार बदमाश के खिलाफ बीएनएस की छीना झपटी करना 304(2) धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं, जल्द ही बाइक सवार की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें