फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दांतों से पति की जीभ काटने वाली विवाहिता को मलाल नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की संजयपुरी कॉलोनी में विवाद होने पर दांतों से पति विपिन की जीभ काटकर अलग करने वाली विवाहिता ईशा को कोई मलाल नहीं है। पति विपिन अभी भी गंभीर है, जबकि ईशा पुलिस गिरफ्त में मुस्कराती रही। विवाहिता का आरोप है कि पति प्रताड़ित करता था इसलिए उसने ऐसा किया। पुलिस ने ईशा का चालान कर दिया।
विज्ञापन

नगर की संजयपुरी कॉलोनी निवासी दंपती विपिन और ईशा में सोमवार रात करीब एक बेडरूम में विवाद हो गया था। विवाद होने से गुस्साई ईशा ने दांतों से पति विपिन की जीभ काटकर अलग कर दी थी। गंभीर रूप से घायल विपिन का मेरठ स्थित अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने ईशा को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। ईशा थाने में महिला पुलिसकर्मियों के बीच मुस्कराती रही। पूछताछ में ईशा ने बताया कि वह इंटरमीडिएट है, जबकि पति विपिन अशिक्षित है। परिजनों ने उसकी बिना मर्जी के विपिन से शादी कर दी। विपिन का रहन सहन ठीक नहीं था। वह कई कई दिनों तक स्नान भी नहीं करता था। बात-बात पर टोका टाकी करता था और उसे प्रताड़ित करता था। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि ईशा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें