फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में एक युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी ने कोल्डड्रिंक में नशे का पदार्थ देकर दुष्कर्म किया था और वीडियो बनाकर वायरल की।
विज्ञापन

एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मेरठ निवासी अब्बास खान है। पूछताछ में अब्बास ने बताया कि 2021 में उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिये एक युवती से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी और दोनों कई बार मिले। वह एक निजी कंपनी मे नौकरी करता है। कंपनी में अच्छा जान पहचान होने की बात कहकर उसने युवती से उसकी नौकरी लगवाने की बात कही। इसी बीच वे कई बार मिले इस दौरान बातों में फंसाकर आरोपी ने कोल्डड्रिंक में नशे का पदार्थ देकर युवती से दुष्कर्म किया। वहीं, उसे रुपये की भी जरूरत थी तो उसने युवती से कुछ रुपये भी लिए और उसके गहनों को भी बेच दिया। एसीपी का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें