फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे कम फीस में करें महामाया स्टेडियम में स्वीमिंग

Wed, 06 Apr 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
लर्नर पूल के साथ सात साल बाद महामाया स्वीमिंग पूल का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सात साल के लंबे इंतजार के बाद महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम का स्वीमिंग पूल मंगलवार को शुरू हो गया। जीडीए सचिव रविंद्र गोडबोले ने विधिवत पूजन के साथ स्टेडियम में लर्नर पूल का उद्घाटन किया। महानगर के बच्चों और युवा तैराकों को कम फीस में स्वीमिंग की कोचिंग की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


स्वीमिंग के प्रशिक्षण शिविर के लिए खेल विभाग ने 18 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाओं की फीस 500 रुपये और 18 वर्ष से ऊपर के लिए फीस 800 रुपये प्रतिमाह निर्धारित की है। जो कि महानगर के अन्य स्वीमिंग पूलों की तुलना में आधे से भी कम है।

महानगर के केंद्रीय विद्यालय कमला नेहरू नगर, डीडीपीएस गोविंदपुरम, चांसलर क्लब, राजेंद्रनगर क्लब सहित विभिन्न क्लबों में स्वीमिंग कोचिंग की फीस 1500 से 1800 प्रतिभाग है। केवी कमला नेहरू नगर में प्रतिमाह के अलावा प्रतिदिन की फीस 100 रुपये है।
विज्ञापन


मेडिकल के बाद ही स्वीमिंग की कोचिंग
जिला खेल अधिकारी सुनील चंद्र जोशी ने बताया कि  स्टेडियम में स्वीमिंग की कोचिंग के लिए मेडिकल फिटनेस सहित आयु प्रमाण-पत्र जरूरी है। इसके बाद ही खिलाड़ियों को प्रवेश मिल सकेगा। रजिस्ट्रेशन फीस के अलावा 10 रुपये रजिस्ट्रेशन फार्म शुल्क है। इस मौके पर डिप्टी स्पोर्ट्स आफिसर रमेश पाल व अभिज्ञान मालवीय, देवकी, जूडो कोच परवेज खान सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें